टीकमगढ़। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की कार्यकारिणी द्वारा छात्र हित में “हमारा विद्यालय–हमारा स्वाभिमान” शीर्षक से महत्वपूर्ण बिंदु सुझाए गए हैं। इन बिंदुओं की महत्ता को देखते हुए मध्यप्रदेश लोक शिक्षण आयुक्त ने प्रत्येक स्कूल में 1 सितंबर को आधे घंटे का समय इस कार्यक्रम हेतु निर्धारित किया है।
कार्यक्रम की मूल अवधारणा:
विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित एवं प्रेरणादायी बनाना।
शासकीय संपदा को राष्ट्रधन मानकर संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग करना।
शिक्षा को केवल ज्ञान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और समाज सेवा का साधन मानना।
विद्यालय को केवल संस्था नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेना।
आदेश एवं आयोजन:
इस संबंध में लोक शिक्षण संचनालय भोपाल से आदेश जारी हो चुका है।
जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ ने भी जिलेभर की शालाओं में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में फ्लेक्स और पंपलेट वितरित किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम को ग्रीनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए लिंक जारी की गई है, जिस पर फोटो सहित जानकारी अपलोड करनी होगी।
विमोचन एवं सराहना:
कार्यक्रम का कैलेंडर विमोचन डिप्टी कलेक्टर टीकमगढ़ एस.के. तोमर द्वारा किया गया।
संकल्प पत्र का विमोचन जिला कोषालय अधिकारी एवं तहसीलदार टीकमगढ़ ने किया।
कार्यक्रम की सराहना जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह,
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गिरी गोस्वामी,
तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी की।
संघ पदाधिकारियों के विचार
जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार नापित : जिलेभर में फ्लेक्स–पंपलेट वितरित, लिंक जारी।
संभागीय सचिव बुद्ध सागर सिंह : डिप्टी कलेक्टर द्वारा कैलेंडर विमोचन।
संगठन मंत्री जगदीश दुबे : कार्यक्रम की सराहना राजनीतिक और सामाजिक वर्गों ने भी की।
जिला सचिव अरविंद साहू : कार्यक्रम शिक्षा और शाला हित के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण।
जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र नरवरिया, अरुण जैन, शैलेंद्र जैन : टीकमगढ़ जिले की सभी शालाओं में भी होगा आयोजन।
महिला इकाई प्रभारी सुश्री पुष्पा जैन : 1 सितंबर को शासकीय एवं अशासकीय सभी शालाओं में आधे घंटे का यह कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित होगा।
( समीर खान ) !! शुभ न्यूज़ टीकमगढ़ !!*
मो +91 9424573863 !!


