Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

शोभा यात्रा के साथ ऐतिहासिक कजली महोत्सव का हुआ शुभारंभ


 शुभ न्यूज़ महोबा।  जनपद महोबा के ऐतिहासिक एवं परंपरागत कजरी मेला महोत्सव 2025 का शुभारंभ रविवार को एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जेपी अनुरागी, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा एवं जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कजली मेला महोत्सव का विधिवत फीता काटकर हवेली दरवाजा से शोभायात्रा का शुभारंभ किया। 
शोभायात्रा में परंपरा के अनुसार कजली का ढोला सहित आल्हा एवं ऊदल की झांकियों सहित हाथी, घोड़ों में परंपरागत मेले का शुभारंभ किया गया। कजली मेला शोभायात्रा में राजा परमाल, रानी लक्ष्मीबाई तथा आल्हा उदल की झांकी सहित जनपद के ऐतिहासिक धरोहर को प्रदर्शित करते हुए झांकियां निकाली गई।शोभा यात्रा की झांकियों में  राधा कृष्ण झांकी सहित विभिन्न, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की झांकी बैंड बाजा के साथ निकाली गई।शोभा यात्रा एवं झंकियों  का लोगों के द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
       कजली मेला शोभा यात्रा हवेली दरवाजा से होते हुए नगरपालिका चौक, आल्हा चौक, ऊदल चौक, राठ चुंगी होते हुए कीरत सागर पर समाप्त हुई।शोभा यात्रा में एम एल सी जितेन्द्र सिंह सेंगर, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संतोष चौरसिया, अपर जिलाधिकारी  राम प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना  सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका महोबा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad