शुभ न्यूज महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जिले में अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक घटनाओं को कारित करने वाले वांछित, अवैध शराब और वारंटी अभियुक्तों को अभियान के तहत उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने के सम्बन्धित थाना कोतवाली प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी अभियान के तहत थाना खन्ना और थाना कबरई पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को पकड़ा है जबकि थाना अजनर ने अवैध शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना खन्ना वीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गठित की गई टीम के उपनिरीक्षक हीरामणि तिवारी, उपनिरीक्षक प्रकाशवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कादिर खां (40) पुत्र जुम्मन खां निवासी ग्राम घण्डुआ थाना खन्ना को ग्राम घण्डुआ नहर पुलिया के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। टीम ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ जनपद महोबा सम्बन्धित मु0नं0 474/2008 अ0सं0 302/08 धारा 457/380/411/120बी भादवि में न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन मौदहा जनपद हमीरपुर द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए भेजा गया।
इसी प्रकार थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा गठित टीम ने चेकिंग दौरान सुखदेव (63) पुत्र हलकइया व जयकरन (28) पुत्र सुखदेव निवासीगण ग्राम सुरहा थाना कबरई को ग्राम के पास से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ मु0नं0 1184/2018 धारा 323/504/506 भादवि0 में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, जिसमें दोनो अभियुक्त फरार चल रहे थे। पुलिस अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा, कांस्टेबिल सुभम कुमार शामिल है। वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना अजनर सत्यपाल सिंह द्वारा गठित उपनिरीक्षक आकाश मौर्य मय हमराह कांस्टेबिल भरत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भान सिंह राजपूत (35) पुत्र जगन्नाथ राजपूत निवासी ग्राम बडखेरा को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पुरवा जैतपुर के समीप से 20 अदद क्वार्टर देशी शराब नाजायज शराब सहित पकड़ा है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
