0 ब्लाक स्तर पर पार्टी को मजबूर करने पर कांग्रेसियों ने दिया जोर
शुभ न्यूज महोबा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निदेशानुसार जिला अध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया की अध्यक्षता में ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में ब्लॉक कमेटी ,मंडल अध्यक्ष व उनकी कमेटी व फ्रंटल के अध्यक्षों की सूची की समीक्षा कर बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर सभी ब्लाक व मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाए जाने के लिए युवाओं को प्राथमिकता देते हुए प्राथमिकता के आधार पर पार्टी के लिए सक्रिय रुप से कार्य करने वाले सभी वर्ग के लोगों के अलावा महिलाओं को कमेटी में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी के “झूठ और दुष्प्रचार“ के खिलाफ जन जन की आवाज बनने का कार्य करेगी। पार्टी युवाओं, व्यापारियों, छात्रों, मजदूरों और महिलाओं के हितों की रक्षा करेगी साथ ही भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करेगी। उन्होंने पार्टी की विचाराधारा को जनजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
बैठक में अशफाक सर्वर, शैलेंद्र विश्वकर्मा, महेश अहिरवार, संदीप झा, जितेंद्र राजपूत, हरगोविंद सिंह खुराना, बलदेव प्रसाद रैकवार, अरविंद द्विवेदी, वृंदावन कुशवाह, महेंद्र प्रताप सिंह, संगीता, प्रियंका, संजीव कुमार अहिरवार, उमेश पाल, प्रांशु सिंह परिहार, राकेश कुमार विश्वकर्मा, रविंद्र खरे, मोहम्मद गुलाम, कन्हैया लाल, बृजराज सिंह अहिरवार, हनीफ अहमद, अजीज खान, ने भी संगठन सृजन को सफल बनाने के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए। जिला कोऑर्डिनेटर अनुज मिश्रा ने भी बूथ स्तर पर जाने के लिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों वह मंडल अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव खेमचंद अहिरवार जी द्वारा किया गया। बैठक में करीब एक सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस कमेटी की ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न
August 01, 2025
Tags

