Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चलाया स्वच्छता कार्यक्रम , स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा का किया माल्यार्पण


टीकमगढ़।आज स्थानीय ढोंगा स्थित परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा का माल्यार्पण किया व परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोंगा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नाथूराम बाल्मीक व स्वर्गीय श्यामनारायण कश्मीरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी , कार्यकर्त्ताओं ने में स्वच्छता कार्यक्रम चलाते हुए परिसर में साफ - सफाई कराई। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आजादी के अमृत महोत्सव में हम सब मिलकर श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर देश हित में अपना बलिदान दिया ,आज परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वस्थ समाज सबका विकास का संदेश दिया गया। मालार्पण व स्वच्छता कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अनुराग वर्मा, आशुतोष भट्ट, रोहित खटीक, रीतेश भदौरा, मनोज देवलिया, अंकित तोमर, गोपाल राय, प्रतेंद्र सिंधई, मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी,जनमेजय तिवारी, ब्रजकिशोर तिवारी, मुन्ना लाल साहू, पुष्पा यादव, विभा श्रीवास्तव,पंकज प्रजापति, पिंटू मिश्रा, रोहित वैसाखिया, गोकुल प्रजापति,सूरज कड़ा, सुरेश दोंदरिया,निर्मल नीरज शर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, शिवचरण उटमालिया,शुभम व्यास, विक्रम बाल्मीक,हनी जैन, देवेंद्र नापित,अंशुल सोनी, जितेंद्र जैकी यादव,संस्कार रजक,संकल्प जैन,अक्षय प्रताप सिंह,राजेश सोनी, हिमांशु जैन आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad