0 वीरभूमि महाविद्याल में आयोजित कार्यक्रम में जीजीआई की छात्राओं ने प्रस्तुत किया स्वागत गीत
शुभ न्यूज महोबा। मिशन शक्ति 5.0 के तहत मातृशक्ति के सशक्तिकरण, समृद्धिकरण और उत्तम स्वास्थ्य के दृष्टिगत सोमवार को राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय के आडिटोरियम हाल में “शक्ति संवाद“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि, उद्योग, शिक्षा, सामाजिक उत्थान, खेल, स्वास्थ्य व मिशन शक्ति 5.0 में विशेष कार्य करने वाली 17 महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में “बेटी बचाओ बेटी पढाओ“ योजना के अन्तर्गत हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 5000 की चेक का भी वितरण किया गया साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के अन्तर्गत अपने माता पिता व अभिभावक को खोने वाले 05 बच्चों को लैपटाप के साथ 24000 रुपये की डमी चेक व डीजी शक्ति के अन्तर्गत शिक्षा विभाग की तरफ से स्तानक पास बच्चों को मुख्य अतिथि मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा ने टेबलेट वितरित किए। इस मौके पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा अजीत कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत नारी, सम्मान, नारियों को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। नारी अधिकार की बात और नारी की सुरक्षा और सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। मिशन शक्ति के माध्यम से शासन की संचालित योजनओं का प्रचार प्रसार प्रत्येक वर्ग व प्रत्येक गांव की महिलाओं और बालिकाओं तक पहुंचायी जायेगी। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाएं जागरूक हो रही है। मिशन शक्ति के तीन स्तम्भ नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन, नारी सम्मान से है और मुख्यमंत्री की मंशानुसार मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं, बालिकाओं को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोडा जा रहा है। महिलाओं का देश में बहुत बडा सम्मान है और हमारे देश में आई०ए०एस० एवं डाक्टर का बहुज सम्मान है। कोई लडकी सड़क पर निकले तो उसकी सुरक्षा का डर न हो और वह स्वावलंबी बने और देश का विकास करे।
पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह नें कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर सके। एमएलसी जीतेन्द्र सिंह सेंगर नें कहा कि 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाडा चल रहा है और पीएम और सीएम के माध्यम से मिशन शक्ति का कार्यक्रम चलाया जा रहा है साथ ही सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। कहा कि प्रदेश सरकार नारी सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए ठोस कदम उठाये है और मनचलों को सुधारने का काम किया गया है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर पंकज, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी हर्षवर्धन नायक, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी व मौजूद रहे।


