0 मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या क आरोप लगाते हुए पुलिस को दी तहरीर
शुभ न्यूज महोबा। थाना महोबकंठ के सौरा गांव में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थतियों में शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ता और हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि ससुरालीजन इसे आत्महत्या बता रहे हैं। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बेटी की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
थाना कुलपहाड़ के निवाड़ी गांव निवासी रामनरेश विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री प्रियंका (23) का विवाह सौरा गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा से 2022 को बड़े धूमधाम के साथ किया था। पिता ने अपनी पुत्री को हैसियत के अनुरूप दान दहेज देकर विदा किया था। मृतक के भाई मिलन व भतर विश्वकर्मा ने बताया कि बीती रात्रि लगभग 11 बजे उसकी बहन प्रियंका का ससुराल से फोन आया था और रोते हुए बताया कि पति सास और ननद उसे मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा है। बताया कि सुबह तीन बजे सूचना मिली कि प्रियंका की हालत गंभीर है, जब वह ससुराल पहुंचे तो उसकी बहन फांसी के फंदे से उतारा जा चुका था।
मायके पक्ष का आरोप है कि प्रियंका के गले और हाथों पर चोट के कई निशान थे, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। वहीं ससुराल पक्ष के लोग इस घटना को आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी विनोद कुमार सरोज ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

