Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

धनतेरस पर क्षेत्र वासियों को बजरिया के नए अंडरब्रिज का मिला तोहफा


0 नया ओवरब्रिज बनने के बाद अब वाहन चालकां को जलभराव से मिलेगी निजात
शुभ न्यूज महोबा। 6.52 करोड़ रुपये की लागत से 310 मीटर लम्बा और 07 मीटर चौड़ा बजरिया में बनाया गया अंडरब्रिज पर 18 अक्टूबर को धनतेरस के दिन छोटे वाहन दौड़ेगे। नया सीमित ट्रैफिक निकासी मार्ग के शुरू हो जाने से महोबा से बजरिया, चरखारी, मुस्करा आने जाने वाले चार पहिया, तीन पहिया और दो पहिया वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी इस अंडरब्रिज के शुरू हो जाने से अब लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
एक दशक पहले बजरिया रेलवे क्रासिंग में अंडरब्रिज बनाया गया था जो बरसात में जल भराव के कारण परेशानी का सबब बन गया है, जाम लगना वहां आम बात हो गई थी। लंबी जद्दोजहद के बाद तत्कालीन सांसद पुष्पेंद्र चंदेल के प्रयास से नया सीमित वाहन निकासी अंडरब्रिज का निर्माण कराया गया है, जिसमें केवल छोटे वाहन बाइक आदि ही निकल सकेंगे अन्य बड़े वाहन पुराने बड़े अंडरब्रिज से ही जायेगे जिससे लोगों को यातायात के दबाब से मुक्ति मिलने के साथ चरखारी बजरिया जाने का सुगम मार्ग मिल जायेगा। धनतेरस के शुभ अवसर पर झांसी रेल मंडल महोबा के नागरिकों और यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा समर्पित करने जा रहा है।
लगभग 310 मीटर लंबा और 7 मीटर चौड़ा यह उपमार्ग दो 3 वाई 2.75 मीटर के ब्रिज सेगमेंट और 65 मीटर बैरल लंबाई के साथ तैयार किया गया है। करीब 6.52 करोड़ की लागत से निर्मित यह परियोजना प्रतिदिन लगभग 1000 वाहनों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान साथ ही लोगों को लगभग 1 किलोमीटर कम दूरी तय करनी नई सुविधा से यातायात सुरक्षा, समय की बचत तथा सड़क की सुगमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह पहल धनतेरस के अवसर पर नागरिकों के लिए झांसी मंडल का एक बड़ा उपहार साबित होगी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि झांसी रेल मंडल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयासरत है। जिले का यह नया सीमित ऊंचाई उप मार्ग स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है और क्षेत्रीय यातायात को और अधिक सुगम बनाएगा। हमारा लक्ष्य है कि भविष्य में भी ऐसी परियोजनाओं के माध्यम से जनता को आधुनिक एवं सुरक्षित सुविधाएँ प्रदान की जाएं।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad