0 महिलाओं ने भगवान की अलग अलग अकृतियां बनाकर एक साथ की पूजा अर्चना
शुभ न्यूज महोबा। दीपावली पर्व के बाद गुरूवार को गोवर्धन पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। गोवर्धन पूजा के लिए महिलाओं और किशोरियों ने घर के आंगन में गोबर से श्रीकृष्ण की गोवर्धन पर्वत उठाने की आकृति बनाकर परम्परागत तरीके के साथ पूजा अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की साथ ही शहर के कई मंदिरों में सामूहिक तरीके के साथ भी इस पूजा को संपन्न किया गया। पूजा दौरान भक्तों ने श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया गया।
सुबह से ही मंदिरों और घरों में धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने स्नान-ध्यान के बाद गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाकर पूजा-अर्चना की। पूजा स्थलों को दीपों, फूलों और रंगोली से सजाया गया। महिलाओं और युवतियों ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही गोवर्धन पूजा को लेकर घरों ओर मंदिरों में धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने स्नान ध्यान करने के बाद गाय के गोबर से घरों के बाहर गोवर्धन भगवान को बनाकर उसमें सुंदर सुंदर कला कृतियां के साथ रंगोली के माध्यम से गोर्वधन पर्वत की आकृति बनाने के अलावा दीप, फूलों की खूबसूरत सजावट भी की गई। भक्तों ने विधि-विधान के साथ गोवर्धन पर मिठाई, बताशा, तिल सहित तमाम सामग्री रखी गई, इसके बाद दीपक जलाए गए। गोवर्धन पूजा के चलते घरों के बाहर महिलाओं, पुरुषों, बालिकाओं के अलावा बच्चों की खासी भीड़ नजर आई। पूजा समाप्ति के बाद लाई, बताशा, लड्डू आदि का लोगों में वितरण किया गया।
ठसी प्रकार गोवर्धन्नाथ मंदिर चरखारी परिसर में महिलाओं ने एकजुट होकर भगवान गोवर्धन्नाथ की पूजा अर्चना की। गोवर्धन की पूजा के लिए महिलाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। महिलाएं सुबह से गाय का गोबर एकत्र करने में जुट गई, इसके लिए गोबर के उपले व तरह तरह की आकृतियां बनाई इसके बाद सभी महिलाओं ने सामूहिक रुप से एक साथ बैठकर भगवान गोवर्धन की पूजा की साथ ही भजन की रसधारा भी बहाई गई। पूजा की तैयारी के लिए महिलाएं पहले से जुटी रही। गोवर्धन पूजा के इस दिन को अन्नकूट पर्व भी कहते हैं। इस भोग में दाल, चावल, सब्जी, मिठाई, खीर, चूरमा आदि सभी तरह के पकवान शामिल होते हैं, जो यह दर्शाते हैं कि भगवान के प्रति हमारा प्रेम और कृतज्ञता असीमित है। गौ-पूजनः गोवर्धन पूजा में गौ धन यानी गायों की पूजा का विशेष महत्व है।
जिले में उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा का त्योहार
October 23, 2025
Tags
