0 भाजपाईयों ने शहर के चौराहों पर आतिशबाजी कर वितरित की मिठाई
शुभ न्यूज महोबा। बिहार में भाजपा की हुई एकतफा जीत से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे छुड़ाकर और एक दूसरे का मुह मीठा कराकर जीत पर खुशी जताई। प्रचंड बहुमत के साथ जीत की खुशी में शहर के आल्हा चौक, ऊदल चौक सहित विभिन्न चौराहो पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नृत्य कर खुशी का इजहार किया और एक घंटे तक पटाखे दागे, जिससे चारो तरफ दीपावली जैसा माहौल दिखाई दिया।
शहर के आल्हा चौक, ऊदल चौक, भाजपा कार्यालय में भाजपाईयों ने बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम कर आयोजित कर बिहार की जीत को विजय उत्सव के रुप में मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को एक दूसरे को मिठाई वितरित कर खुशी साझा की और आम नागरिकों को जीत की खुशी में मिठाई खिलाई। इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास सुशासन और स्थिरता के पक्ष में ऐतिहासिक जनमत दिया है। यह विजय जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के परिश्रम व एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास की राजनीति को विजयी बनाया है। यह जीत जनता की है कार्यकर्ताओं की और बिहार के उज्जवल भविष्य की है। उन्होंने कहा कि अब लोग पुनः बिहार में जंगल राज नहीं आने देना चाहती है। इस मौके पर जयपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र रविंद्र जिला उपाध्यक्ष, ओमनारायण तिवारी जिला मंत्री, सत्येंद्र प्रताप जिला मीडिया प्रभारी, संदीप तिवारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, पंकज तिवारी प्रदेश कर समिति सदस्य, पुष्पेंद्र गुप्ता नगर मंडल अध्यक्ष, अनुज सोनी मंडल मीडिया प्रभारी सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न
November 14, 2025
Tags
