शुभ न्यूज महोबा। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा की बिहार में हुई एनडीए की अप्रत्याशित जीत के पीछे ईवीएम और सत्ता के दुरुपयोग का परिणाम है। चुनाव दौरान एनडीए नेताओं को जनता ने गांव से भगा दिए जाने और विरोध करने के बावजूद इतनी बंपर जीत निश्चित गलत तरीके का परिणाम है। कहा कि जहां एक ओर बिहार में बेरोजगारी, भुखमरी के साथ साथ गरीबी चरम सीमा पर है, जिससे एनडीए शासन पूरी तरीके से फेल है। कहा कि जनता सब जान चुकी है इसलिए हमें एकता के साथ इन संविधान विरोधी ताकतों का विरोध करना है।
पूर्व मंत्री सोमवार को कस्बे के तिवारी क्लीनिक के पास एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कार्यक्रम दौरान मौर्य ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को ईवीएम से जोड़ते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि लोकतंत्र खतरे में है। बिहार में भाजपा के नेता प्रचार के समय भागते फिरे, फिर भी प्रचंड बहुमत मिला, यह ईवीएम तंत्र की जीत है। भाजपा इसका दुरुपयोग कर रही है, अब बंगाल में भी यही होगा।
मौर्य ने कहा कि ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ, ताकि लोकतंत्र सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि ईवीएम से चुनाव होते रहे तो भाजपा को सत्ता से कोई नहीं हटा सकता। कहा कि ईवीएम की बड़े बड़े इंजीनियरों और टेक्निकल लोगों से इसके तह तक जाने की बात कही। जब तक ईवीएम गड़बड़ी का पर्दाफाश नहीं होता तब तक भाजपा को हराना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के प्रचार दौरान बिहार की जनता ने भाजपा नेताओं से दूरी बनाए रखी, इसके बाद भी चुनाव में एक तरफा जीत लोगों के पल्ले नहीं पड़ रही है। इस मौके पर रामकुमार कुशवाहा मयंक कुशवाहा आदि दर्जनों कुशवाहा समाज व अन्य लोग मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री ने बिहार चुनाव जीत को बताया ईवीएम और सत्ता के दुरुपयोग का परिणाम
November 17, 2025
Tags
