Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

प्रतियागिता की जीत पर करें गर्व और हार से ले सीख : डॉ0 अनुरागी


0 प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित की गई तमाम प्रतियोगिताएं

शुभ न्यूज महोबा। साईं कालेज ऑफ एजुकेशन डिग्री कालेज में चल रहे 19वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन दौड़, शतरंज, बैडमिंटन आदि खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। खेल प्रभारियों की देखरेख में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग करके अपने खेल से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। बुधवार को संपन्न हुई शतरंज प्रतियोगिता में बालक वर्ग में विष्णु और बालिका वर्ग में अंजली विजेता रहीं। प्रतियोगिता दौरान प्राचार्य ने अपने संबोधन से प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।


वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन हुई बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जयंती ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि राशि कश्यप और याशिका राठौर क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रामविवेक ने पहला, नितेश ने दूसरा और अलोक ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में नितेश ने बाजी मारी तो रामिववेक दूसरे व आलोक को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग शतरंज प्रतियोगिता में विष्णु विजेता व सूर्यांश को उपविजेता घोषित किया गया। बालिका वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में अंजली विजयी रही जबकि उपविजेता विजेयी वर्मा रहीं। स्पून मार्बलरेस में राधा प्रथम, याशिका द्वितीय व राशि कश्यप को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में नम्रता और राशि कश्यप विजयी रही जबकि जयंती व नंदनी उपविजेता रही।
कालेज में चल रहे क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं की शुरूआत कराते हुए कहा कि खेल केवल शरीर को ही नहीं बल्कि मन और चरित्र को भी मजबूत बनाता है। खेल के मध्यामय से हार जीत दोनो को स्वीकार करना सीखता है जो जीवन की सबसे बड़ी शिक्षा है। कहा कि खेल छात्र छात्राओं को गिरकर फिर से उठने की प्रेरणा देता है और आत्मसंयम के अलावा संघर्ष दौरान मुस्कुराना सिखाता है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि वे जीत पर गर्व करें और हार से सीख ले क्योंकि दोनो ही जीवन के महत्वपूर्ण अध्याय हैं। इस मौके पर डॉ. मैराज खान, प्रवीण वाजपेयी, प्रदीप सिंह, आदर्श कुमार, आशीष चौरसिया, रजनी पटैरिया, अंजना श्रोतीय, भावना साहू, रामशरण कुशवाहा सहित तमाम खेल प्रभारी मौजूद रहे।





- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad