Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

खजुराहो डांस फेस्टिवल मंच के नजदीक पहुंच रहे आवारा कुत्ते

 

बचते बचाते निकलते हैं प्रस्तुति देने वाले कलाकार

खजुराहो। पर्यटन नगरी खजुराहो का ख्याति प्राप्त समारोह खजुराहो डांस फेस्टिवल इस बार कला से ज्यादा अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। 3 वर्ष पहले तक इस आयोजन की गरिमा होती थी और व्यवस्थाएं भी चुस्त दुरुस्त हुआ करती थी,परन्तु पिछले 3 वर्षों से इस आयोजन के संचालन की कमान आदिवर्त संग्रहालय खजुराहो के हाथों में आने से हालात इतने बिगड़े कि कार्यक्रम के दौरान आवारा कुत्ते सीधे मंच के नजदीक तक पहुंच गए तथा मेहमानों तथा प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के पैरों से लिपटने लगते हैं,जिससे लोग असहज हो जाते हैं,जिसके कारण इतने बड़े आयोजन की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है, और सवाल भी खड़े हो रहे हैं।देश भर से आए कलाकार जब मंच पर प्रस्तुति देने जा रहे हों और उसी दौरान आवारा कुत्तों का मंच के आसपास घूमना आयोजन की साख पर धब्बा साबित हुआ। दर्शकों ने इसे लापरवाही की पराकाष्ठा बताया। खजुराहो जो विश्व धरोहर के रूप में अंतरराष्ट्रीय पहचान रखता है, वहां इस तरह की अव्यवस्था प्रदेश की छवि को ठेस पहुंचाती है।

- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad