छतरपुर। छतरपुर जिले के शासकीय पीजी अग्रणी कन्या महाविद्यालय में पदस्थ प्राचार्य एचडी अहिरवार को आखिरकार हटाया दिया गया। बताते चले कि एचडी अहिरवार का विगत दिनों शासकीय पीजी कन्या महाविद्यालय के गेट निर्माण में ठेकेदार से कमीशन मांगने का एक आडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर यह कार्यवाही बताई जा रही है। एचडी अहिरवार को शासकीय पीजी अग्रणी कन्या महाविद्यालय से हटा कर उनके मूल पद सहायक प्राध्यापक पर वापस भेजते हुए पन्ना स्थित महाराजा छत्रसाल डिग्री कालेज में पदस्थ कर दिया गया है अब वहां पर गणित पढ़ायेंगे। इसी मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उग्र आंदोलन भी किया गया था।
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर
Click Now


