Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

डीएम एसपी ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ सूर्य महोत्सव का किया शुभारंभ



शुभ न्यूज महोबा। जिले की वर्षगांठ पर बुधवार को सुबह छह बजे सूर्य मंदिर रहेलिया में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सात दिवसीय सूर्य महोत्सव का शुभांरभ किया गया। महोत्सव का शुभारंभ होते ही मंत्रों की गूंज और शंखनाद से रहेलिया क्षेत्र सरावोर हो गया। इसके बाद महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन जिलाधिकारी गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने दीप प्रज्जलन के साथ किया। इस मौके पर जिले के तमाम अधिकारी और जनप्रतिधि उपस्थित रहे। सूर्य महोत्सव के मौके पर बुधवार को सुबह सूर्य मंदिर परिसर से मोदी ग्राउंड तक स्कूली बच्चों ने शोभा यात्रा निकाली। जिसमें जिले के विभिन्न स्कलों के बच्चों ने झांकियां सजाई जो आकर्षण का केंद्र रहीं।


ऐतिहासिक नगरी महोबा में नौवीं शताब्दी के प्राचीन सूर्य मंदिर प्रांगण पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ ने उगते सूर्य को अर्ध्य देकर क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सूर्य महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर सुबह से ही लोग सूर्य मंदिर परिसर पहुंच गए। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश राठौर भी डिजीटल माध्यम से इस उत्सव से जुड़े उन्होंने सूर्य महोत्सव को सांस्कृतिक एकता और गौरवशाली विरासत के संरक्षण का एक सशक्त माध्यम बताया। इस मौके पर आयोजित किया गया अंतरिक्ष दर्शन कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने युवा और बच्चों के बीच उत्सह पैदा किया।
महोत्सव के शुभारंभ पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह महोत्सव के केवल आस्था का केंद्र नहीं बल्कि पर्यटन और स्थानीय कलाकारों को एक बड़ा मंच प्रदान करने का जरिया भी है। 11 फरवरी 1995 को महोबा जिले की स्थापना हुई थी। जिले की स्थापना को यादगार बनाने क लिए 11 से 17 फरवरी तक चलने वाले सूर्य महोत्सव की शुरूआत कराई है। इस महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी, जिससे बुंदेलखंड के कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए मंच भी मिलेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए, इससे कलाकारों को मंच मिलता है और उनकी झिझक खत्म होती है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से जिले के पर्यटन मानचित्र को नई पहचान मिलेगी।
इंसेट
तारामंडल प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र



महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण पहली बार आयोजित की गई तारामंडल प्रदर्शनी रही। यह प्रदर्शनी 11 से 14 फरवरी तक प्रातः 09 बजे से रात्रि 08 बजे तक आयोजित होगी। इसमें दूरबीन से ग्रह-दर्शन, वर्चुअल रियलिटी (वीआर) अनुभव तथा विशेष सोलर फिल्टर के माध्यम से सूर्य दर्शन की सुविधा उपलब्ध है। विद्यार्थियों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है, जबकि सामान्य दर्शकों के लिए टिकट शुल्क 250 रुपए निर्धारित है।



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad