Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

मुस्लिम युवतियों से शादी... नौगांव पहुंचे प्रेमी जोड़े


नौगांव। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिसलेरी रोड स्थित वार्ड क्रमांक 15 के निवासी इकबाल राइन और इरफान राइन की दो चचेरी बेटियां लगभग एक महीने पहले घर से लापता हो गई थीं। जांच में पता चला कि दोनों युवतियों ने नागपुर के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दो हिंदू युवकों से विवाह कर लिया है। ये युवक आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।विवाह के बाद दोनों लड़कियों ने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया और नए नाम रखे। शनवी राइन अब सननवी आर्या के नाम से जानी जाएंगी, जिनका विवाह प्रशांत जोशी से हुआ है। वहीं अलीमा राइन अब आरोही आर्या बन गई हैं, जिनका विवाह हेमंत जोशी से संपन्न हुआ। सोमवार को दोनों जोड़े नौगांव थाने पहुंचे और थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि वे 7-8 वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। बालिग होने का इंतजार करने के बाद उन्होंने अपनी स्वतंत्र मर्जी से विवाह किया। दोनों ने दावा किया कि उन्हें अपने परिवार या समाज से जान का खतरा है, इसलिए उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।थाने पहुंचने पर मुस्लिम समाज के कई लोग भी वहां पहुंच गए और युवतियों को समझाने की कोशिश की। हालांकि, दोनों लड़कियों ने साफ कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है और अब वे अपने पतियों के साथ ही रहेंगी।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad