हाफिज मोहम्मद इस्माइल साहब को कमेटी ने भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी
शुभ न्यूज़ छतरपुर। शहर की मदीना मस्जिद ओना वाली मस्जिद में पवित्र माह के दौरान कुरान शरीफ मुकम्मल होने पर खुशियों का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर मस्जिद कमेटी और क्षेत्र के लोगों ने हाफिज मोहम्मद इस्माइल साहब का जोरदार इस्तकबाल किया।जानकारी के अनुसार हाफिज मोहम्मद इस्माइल साहब ने मस्जिद में तरावीह के दौरान कुरान शरीफ मुकम्मल कराया। इस खुशी के मौके पर मस्जिद कमेटी के सदस्यों और नमाजियों ने उन्हें नजराने के तौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट की।
इसके बाद हाफिज मोहम्मद इस्माइल साहब का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। मस्जिद परिसर में मौजूद लोगों ने नारे तकबीर अल्लाहुअकबर के नारों के साथ खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के बाद कमेटी के सदस्य और क्षेत्र के लोग जुलूस की शक्ल में हाफिज मोहम्मद इस्माइल साहब को उनके घर तक छोडऩे गए। सभी ने मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआयें मांगी। इस दौरान अनीस खान, हाजी कुरेशी साहब, रागिव कुरैशी, ओवैस खोन, एजाज खान अनवर हाशमी शानू खान मुकीम भाई सलमान कपड़ा वाले नियाज भाई टिंकू, रिंकू, हाजी अजाम शोएब मुबीन, मोहम्म्द सलमान, मुमताज हुसैन, लुकमान अली, फरहान आलम, आसिफ अली, अख्तर हुसैन, मस्जिद कमेटी के लोग सहित बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे।

