Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

आधुनिक यातायात व्यवस्था की ओर कदम—एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने नवीन यातायात थाना भवन का किया शिलान्यास मऊचुंगी रोड पर वैकुंठी के सामने नवीन यातायात थाना का शिलान्यास, 148 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक भवन


टीकमगढ़। जिला पुलिस टीकमगढ़ द्वारा मऊचुंगी रोड स्थित वैकुंठी के सामने नवीन यातायात थाना भवन के निर्माण हेतु मंगलवार 29 अप्रैल 2026 को गरिमामय शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान जानकारी दी गई कि नवीन यातायात थाना भवन का निर्माण लगभग 148.09 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन के निर्माण से जिले की यातायात व्यवस्था के संचालन में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही आमजन को अधिक सुगम, प्रभावी एवं बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। पुलिस अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नया भवन यातायात प्रबंधन को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, थाना प्रभारी ट्रैफिक सूबेदार आर्या पाराशर, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविभूषण पाठक, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव, सूबेदार उत्तम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad