0 स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में बनाई गई मानव श्रंखला और रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय में निकाली गई पदयाथा
शुभ न्यूज महोबा । शासन के निर्देशन में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय महोबा में छात्र छात्राओं ने मानव श्रंखला बनाते हुए बोर्ड पर हस्ताक्षर कर नारी जागरूकता का परिचय दिया। इस कार्यक्रम में कालेज के प्राचार्य डॉ. आरिफ राईन ने नारी शक्ति के महत्व पर विचार व्यक्त किए। उधर स्व. पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय बेलाताल में नारी सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया, जिसके तहत क्षेत्र में नारी शक्ति पदयात्रा निकाली गई।
स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में छात्र छात्राओं ने मानव श्रंखला बनाई और छात्र छात्राओं ने बोर्ड पर अपने अपने हस्ताक्षर करके नारी जागरूकता का परिचय दिया। इस अवसर प्राचार्य डॉ. आरिफ राईन ने इस अधिनियम को आजाद भारत के इतिहास में महिलाओं के अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के जागरण से ही समाज प्रगति कर सकता है और महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी ही लोकतंत्र को सफल बनाने में सहायक होगी।कहा कि ने आधी आबादी अर्थात नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस समाज परिवार और देश में अपने कर्तव्य और अधिकारों के प्रति जागरूक नारियां होगी वह समाज के अलावा आने वाली पीढी सुशिक्षित, सुसभ्य और परिश्रमशील होगी तभी देश सुविकसित होगा। इस मौके पर प्रोफेसर संतोष शर्मा, क्रांति देवी, विकास वर्मा, रामशरण यादव, प्रशांत शुक्ल, संदीप खरे सहित अन्य महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
उधर स्व. पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय बेलाताल के प्राचार्य भूपेंद्र पांडेय के देखरेख में स्टाफ व छात्र छात्राओं नारी शक्ति पदयात्रा निकाली, जो प्रमुख मार्ग से होते हुए पुनः महाविद्यालय में आकर संपन्न हुई, जहां पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किसान यूनियन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष किरण पाठक ने महिलाओं के बढ़ते अस्तित्व और समाज में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य ने समाज में महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बृजेन्द्र मिश्रा, मुकेश पाल, राघवेन्द्र त्रिपाठी, लवली मिश्रा, सबिता गुप्ता, अरुण तिवारी, अनुराग खरे और विनय तिवारी सहित महाविद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।


