0 ध्रूमपान निषेध दिवस पर जिला नशामुक्ति केंद्र में संपन्न जागरूकता कार्यक्रम
शुभ न्यूज महोबा। इंटीग्रेटेड रि-इैबिलिटेशन एंड रिसोर्स द्वारा संचालित जिला नशा मुक्ति केंद्र बजरिया महोबा में विश्व ध्रूमपान निषेध दिवस पर रविवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धु्रमपान न करने प्रति लोगों को प्रेरित किया गया साथ ही धू्रमपान से होने वाले शारीरिक और सामाजिक प्रभावों पर विस्तारण से डाक्टरों ने जानकारी दी। इस मौके पर लोगों को धु्रमपान के प्रति जागरूकता लाने के लिए पंपलेट वितरित कर नशा मुक्त जीवन बनाए जाने की शपथ ग्रहण कराई गई।
फतेहपुर बजरिया में संचालित जिला नशा मुक्ति केंद्र के चिकित्साधिकारी डाॅ. तनवीर कौसर ने ध्रूमपान से होने वाली हानियों से लोगों को रुबरू कराते हुए कहा कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है, इसमें मौजूद हजारों जहरीले रसायन फेफड़ों, दिल और मस्तिष्क सहित पूरे शरीर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाते हैं। डाक्टर ने कहा कि जो व्यक्ति जीवन भर धूम्रपान करता है, उसे फेफड़े, मुंह, नाक, स्वरयंत्र, जीभ, नाक के साइनस, अन्नप्रणाली, गला, अग्न्याशय, अस्थि मज्जा (मायलोइड ल्यूकेमिया), गुर्दा, गर्भाशय ग्रीवा, अंडाशय, मूत्रवाहिनी, यकृत, मूत्राशय, आंत और पेट का कैंसर आदि कई संभावित घातक बीमारियों के होने का उच्च जोखिम होता है।
आडीआईसी शिवानी ने कहा कि धूम्रपान छोड़ने के लिए व्यक्ति को पक्का इरादाए मजबूत इच्छाशक्ति और सही योजना प्लान का होना सबसे जरूरी है स साथ ही धूम्रपान छोड़ने के लिए पक्का इरादाए मजबूत इच्छाशक्ति और सही योजना यप्लानद्ध का होना सबसे जरूरी है। उन्होंने सभी लोगों से ध्रुमपान न करने की सलाह दी। काउंसलर नीलू चतुर्वेदी ने कहा कि धूम्रपान केवल एक व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज को प्रभावित करता है। इसके प्रमुख सामाजिक दुष्प्रभावों में परिवार का टूटना, पारिवारिक आय का अपव्यय, बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव और दूसरों को होने वाली गंभीर स्वास्थ्य हानियां शामिल हैं। अंत में उपस्थित लोगों को चिकित्साधिकारी ने ध्रूमपान न करने की शपथ ग्रहण दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सीपीएलआई प्रोजेक्ट कार्डिनेटर अर्चना चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर मधुका सिंह, ओडीआईसी शिवानी, लव कुमार, सोशल वर्कर राहुल सहित तमाम टीम के लोग मौजूद रहे।
