अंधविश्वास : 15 दिन तक झाड़-फूंक के भरोसे रही बेटी, हालत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे परिजन
June 10, 2026
छतरपुर। जिले के
बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सूरजपुर में अंधविश्वास का एक गंभीर मामला सामने
आया है। यहां 18 वर्षीय युवती के
बीमार होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय करीब 15 दिनों तक झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के सहारे
इलाज कराने का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया
गया, जहां चिकित्सकों की
निगरानी में उसका उपचार जारी है।नकारी के
अनुसार ग्राम सूरजपुर निवासी सीमा सिंह पिछले लगभग 15 दिनों से अस्वस्थ थी। शुरुआत में उसे पेट दर्द
और कमजोरी की शिकायत थी, लेकिन समय के साथ उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बावजूद परिजनों ने
चिकित्सकीय उपचार कराने के बजाय बीमारी को कथित प्रेत बाधा और नकारात्मक शक्तियों
का प्रभाव मान लिया।युवती की मां
गेंदा रानी ने बताया कि बेटी की बीमारी दूर कराने के लिए बृजपुरा, चंद्रनगर सहित कई स्थानों पर तांत्रिकों और
झाड़-फूंक करने वालों के पास ले जाया गया। इस दौरान पूजा-पाठ और विभिन्न तांत्रिक
अनुष्ठान भी कराए गए, लेकिन युवती की हालत
में कोई सुधार नहीं हुआ।परिजनों के
अनुसार हाल ही में किसी व्यक्ति ने दावा किया कि युवती को तंत्र-मंत्र के माध्यम
से कुछ खिला दिया गया है और विशेष क्रिया से उसे ठीक किया जा सकता है। इसी विश्वास
के चलते परिजन उसे लेकर गुलगंज की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़
गई। घबराए परिजन तत्काल उसे गुलगंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने
युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया। वर्तमान
में युवती जिला अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी
है।
Tags

.jpg)