Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

छात्रों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ रहने पर दिया गया जोर



0 अनुसूचित जाति छात्रावास में जिला नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

शुभ न्यूज महोबा। नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में जिला नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीने पर जोर दिया गया साथ ही नशे से होने वाली शारीरिक और मानसिक हानियों से भी रुबरू कराया गया। इस मौके पर पंपलेट वितरित कर छात्रों के अलावा अन्य लोगों को जागरूक किया गया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नशा मुक्ति केंद्र के चिकित्साधिकारी डाॅ. तनवीर ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूलों और कालेजों में छात्रों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है और विशेषज्ञ छात्रों को नशे की लत से बचाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। कहा कि नशे की लत मानव शरीर, मस्तिष्क और सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाती है। इसके सेवन से व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता नष्ट हो जाती है और कैंसर, हृदय रोग वमानसिक विकारों जैसी जानलेवा बीमारियों की गिरफ्त में आने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
कार्यक्रम में छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई साथ ही अपने परिजनों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया। कांउसलर नीलू चतुर्वेदी ने बताया कि जिला नशा मुक्ति केंद्र नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाकर लोगों ने जागरूक कर रही है। इस मौके पर टीएस प्रोजेक्ट मैनेजर मधुकर सिंह, ओआरडब्ल्यू से शिवानी व ओआरडब्ल्यू प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर लवकुमार सहित बाबू जगजीवन छात्रावास और राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के छात्र मौजूद रहे।



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad