छतरपुर। जिले में सडक़ हादसे में बेटे की मौत के बाद न्याय की मांग को लेकर एक सब इंस्पेक्टर को ही थाने के बाहर धरने पर बैठना पड़ा। मथुरा प्रसाद गौड़ जो पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं ने आरोप लगाया हुए कहा कि उनके बेटे की मौत के मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। ग्राम चंदुली निवासी गजेंद्र सिंह गौड़ की 19 जून को सडक़ हादसे में मौत हो गई थी। बताया गया कि सागर रोड की ओर से आ रहे ट्रक ने कार की टक्कर मार दी इस दौरान गजेंद्र ट्रक के नीचे दब गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर मृतक के पिता का आरोप है कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को तो जब्त कर लिया लेकिन ट्रक को पकडऩे के बाद छोड़ दिया। धरने पर बैठे मथुरा प्रसाद ने कहा मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह स्वयं पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर है लेकिन अपने ही बेटे की मौत के मामले में एफ आईआर दर्ज नहीं करा पा रहा हूं। अगर एक पुलिसकर्मी को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है तो आम आदमी की स्थिति क्या होगी।
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर
Click Now

