Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

आरईएस कार्यालय में मुख्यमंत्री के करोड़ों के शिलान्यास के पत्थर कबाड़ में...

 


छतरपुर। विगत वर्ष 2024 में ददरीखाना महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिले में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया था। लेकिन विभागी लापरवाही के कारण मुख्यमंत्री के हाथों से अनावरण किये गये पत्थर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आरईएस कार्यालय की बाथरूम में कबाड़ बने रखे हुए हैं। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिन योजनाओं को जिले के विकास की बड़ी सौगात बताया गया था आज उनमें से कई पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ। वहीं कबाड़ में पड़े यह पत्थर प्रशासनिक उदासीनता की तस्वीरें उजागर कर रहे है। 

इनका कहना 

जब इस संबंध में अपर कलेक्टर से बात की गई तो उनका कहना था कि मामले की जांच कराई जाएंगी।



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad