छतरपुर जिले के हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस में सीट को लेकर बवाल खड़ा हो गया। यात्रियों ने चप्पल निकालकर युवक की पिटाई कर दी। महिलाओं के भी विवाद में शामिल होने की बात सामने आई। घटना के दौरान जमकर गाली गलौज हुई जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। प्लेट फॉर्म पर मौजूद अन्य यात्रियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच धक्का मुक्की गाली गलौज और चप्पलों से मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर
Click Now

