0 स्कूली बच्चों ने शिक्षकों के नेतृत्व में गांव में निकाली स्कूल चलो अभियान रैली
शुभ न्यूज महोबा। उच्च प्राथमिक विद्यालय पसवारा में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत गांव में रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने ग्रामीणों को अपने अपने बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाते हुए शिक्षा हासिल कर उनका भविष्य बनाए जाने के प्रति प्रेरितकिया। इस मौके पर बेसिक शिक्षाधिकारी ने अभियान के तहत विद्यालय के छात्र छात्राओं को नए सत्र की पुस्तके वितरित की साथ ही पिछले सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय पसवारा में बेसिक शिक्षाधिकारी राहुल मिश्र ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव के गली कूचों से शिक्षा की अलख जगाती हुई गुजरी। रैली दौरान छात्र छात्राओं ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे, एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा और हम भी स्कूल जाएंगे, मम्मी-पापा का मान बढ़ाएंगे जैसे नारों के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली बच्चों के अलावा विद्यालय के शिक्षकों ने भी ग्रामीणों और अभिभावकों को बच्चों को शिक्षित बनाकर उनका भविष्य संवारने के प्रति जागरूक किया। रैली गांव का चक्कर मारने के बाद वापस विद्यालय में आकर समाप्त हुई, जहां पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बीएसए ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों का समय पर विद्यालय में नामांकन कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है और इसमें अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। इस मौके पर बीएसन ने अभियान के तहत नए सत्र की पुस्तकों का बच्चों में वितरण किया साथ ही 2025.-26 के मेधावी छात्र छात्राओं को लंच बाक्स, स्कूल बैग व अन्य पुरस्कार दिए। प्रधान अध्यापक जागेश्वर गौतम ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में योगेंद्र अनुरागी, प्रकाश दीक्षित, विनोद तिवारी, वीरेंद्र, मुकेश पाल, ओमप्रकाश वर्मा के अलावा अन्य विद्यालय से आए जयनाराण तिवारी, अखिलेश साहू, कृष्णकांत तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
उच्च प्राथमिक विद्यालय पसवारा में बीएसए ने मेधावियों को किया पुरस्कृत
July 15, 2026
Tags
