Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

मीटर रीडरों को निगम में शामिल किए जाने को लेकर किया प्रदर्शन


 


0 सदर विधायक को ज्ञापन देकर समस्याओं का निस्तारण की उठाई मांग
शुभ न्यूज महोबा । जिले के मीटर रीडरों को विद्युत निगम में शामिल न किए जाने, उनका वेतन समय से न मिलने, वेतन में जबरन कटौती करने और टीडीएस कंपनी द्वारा शोषण किए जाने के विरोध में शहर के आल्हा चैक में करीब आधा सैकडा से अधिक मीटर रीडरों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को छह सूत्रीय संबोधित ज्ञापन सदर विधायक राकेश गोस्वामी को सौंपकर समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग उठाई। मीटर रीडरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होता तो सड़कों पर उतरकर आउटसोर्सिंग कंपनी मैनेजमेंट के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। 



मीटर रीडर संघ के अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कंपनी मैनेजमेंट के लगतार आर्थिक शोषण किए जाने से मीटर रीडरों में खासी नाराजगी व्याप्त है। बताया कि मीटर रीडर अपने कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे है, बावजूद इसके उनके वेतन में कटौती की जा रही है साथ ही मानदेय समय से न आने के कारण उनको अपने परिवार का भरण पोषण करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मीटर रीडरों का आरोप है कि जब वह अपनी समस्याओं के लेकर जोनल इंजार्च के पास जाते हैं तो वह वह नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। बताया कि प्रदेश में लगभर 50 हजार के करीब मीटर रीडर विद्युत विभाग कार्य में लगे हुए हैं। तमाम मीटर रीडरों को सात से 12 साल काम करते हो गया, बावजूद इनकों विद्युत निगम में शामिल नहीं किया गया, जिससे उन्हें कंपनी के अधिकारियों के शोषण झेलना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के बाद मीटर रीडरों ने विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में टीडीएस कंपनी द्वारा वेतन में की जा रही कटौती की जांच कर भुगतान कराया जाने की मांग की गई। प्रत्येक माह के मानदेय का समय से भुगतान किए जाने, नौकरी से निकालने की धमकियां न दिए जाने, कर्मचारियों को सीधे विद्युत निगम की व्यवस्था में शामिल कर उनका भविष्य सुरक्षित करने की भी मांग की गई। मीटर रीडर संघ ने चेतावनी दी यदि जल्द ही समस्याओं का समधान नहीं किया जाता तो आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद अलीम अहमद, संघ के उपाध्यक्ष विपिन कुमार, कौशलकिशोर, प्रिंस साहू, नरेंद्र मुमार, फूल सिंह, रमे्रश, रामबाबू सहित आधा सैकड़ा मीटर रीडर शामिल रहे।



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad