कुंडेश्वर/टीकमगढ़. अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस (01 अक्टूबर) के अवसर पर श्रेया मानव कल्याण एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम कुंडेश्वर में सम्मान समारोह एवं आयुष शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर विवेक श्रोतिय, जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग रामबाबू गुप्ता मौजूद रहे।
समारोह में 50 वृद्धजनों को साल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। समिति संचालक अजय जैन ने सभी अतिथियों के साथ वृद्धजनों का सम्मान किया।
वृद्धाश्रम परिसर में आयुष शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. बंशी अहिरवार, डॉ. दिव्या शुक्ला सहित समस्त टीम उपस्थित रही। शिविर में 91 रोगियों का रोगानुसार उपचार किया गया।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि दिनेश खटीक, समग्र अधिकारी मनीष सेन, सी.पी. झा, रविप्रकाश जैन सहित संस्था अधीक्षक कुलदीप घोष, तेजसिंह, रवि रॉय, शैलेंद्र सेन सहित अनेक वृद्धजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

