Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा, एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस जप्त


टीकमगढ़. जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और आपराधिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम यशपाल यादव पिता परशुराम यादव, उम्र 33 वर्ष, निवासी नारदगंज, थाना पलेरा, हाल निवासी कुंवरपुरा, थाना कोतवाली, जिला टीकमगढ़ बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। हथियार रखने संबंधी वैध लाइसेंस मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस, जिनकी कुल कीमत लगभग 10 हजार रुपये आंकी गई है, को विधिवत जप्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 614/2026, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक, प्र.आर. मनोज नायक, प्र.आर. संजीव, प्र.आर. रतिराम, आर. संजय, आर. रवि, चालक दीपचंद, एन.आर.एस. सेवक अहिरवार एवं अजय श्रीवास की सराहनीय भूमिका रही।



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad