छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमा में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने नशा विरोधी मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने एक दीक्षित परिवार के दो घरों से आधा क्विंटल से भी अधिक गांजा जब्त किया है। जिसका घरों में अवैध रूप से भंडारण किया गया था। पुलिस ने एक महिला को अभी गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। मंगलवार को पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मामले की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि इन दिनों सूपर्ण जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत महाराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम कुसमा में कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुसमा निवासी दीक्षित परिवार के दो घरों में अवैध गांजा का भंडारण किया गया है। विधिवत कार्यवाही के लिए पुलिस और प्रशासन की एक संयुक्त टीम का गठन किया गयाए जिसने रात के वक्त कुसमा निवासी राजा भैया दीक्षित के घर दबिश दी। पहले पुलिस श्वेता दीक्षित के घर में पहुंची थीए जहां दो बोरियों में गांजा के एक.एक किलो के 40 पैकेट मिले। इसी बीच पुलिस को परिवार के ही दूसरे घर की महिला रजनी दीक्षित कुछ बोरियां छिपाते हुए दिख गईए जिसके बाद पुलिस ने रजनी दीक्षित के कब्जे से भी दो बोरी जब्त कीए जिनमें गांजा के 25 पैकेट भरे हुए मिले। दोनों घरों से कुल जप्त 65 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया हैए जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए है। पुलिस ने रजनी दीक्षितए श्वेता दीक्षित और राजा भैया दीक्षित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। ने रजनी दीक्षित को अभिरक्षा में ले लिया गया हैए जबकि श्वेता दीक्षित और घर का मालिक राजा भैया दीक्षित पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए हैंए उनकी तलाश अभी जारी है।
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर
Click Now

