Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

पति-पत्नि का झगड़ा, बीच में बोल पढ़ा वृद्ध फिर क्या हुआ देखें...

छतरपुर। लवकुशनगर अनुविभाग अंतर्गत सरवई थाने के ग्राम महोईकला में बीते रोज पति.पत्नि के बीच झगड़ा हो रहा था उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक वृद्ध ने मजाक में कुछ बोल दियाए पति.पत्नि का झगड़ा तो शांत हो गया लेकिन दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। एक.दूसरे के ऊपर लाठियां बरसाईं गईं। वृद्ध के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है तो वहीं दूसरे पक्ष पर मारपीट की धाराओं के तहत मामला कायम किया गया है। लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि ग्राम महोईकला में रामहित अहिरवार का उसकी पत्नि से झगड़ा चल रहा था तभी गांव का ही बद्री पुत्र गोरेलाल अहिरवार 50 वर्ष भूसा लेने अपने घर की ओर जा रहा था। पति.पत्नि के झगड़े को देखकर वह मजाक करने लगा। हालांकि अहिरवार दंपत्ति के बीच झगड़ा तो शांत हो गया मगर रामहेत और वृद्ध बद्री अहिरवार के परिवार के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों ओर से एक.दूसरे के ऊपर लाठियां बरसाईं गईं। एसडीओपी नवीन दुबे के मुताबिक दोनों पक्षों के कुल 5 सदस्य घायल हुए हैं। सिर में चोट आने के कारण वृद्ध बद्री अहिरवार को तत्काल उपचार देने के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन चोट अधिक लग जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad