नगर के आला अधिकारी भी रहे तिरंगा यात्रा में मौजूद
सेफ खान, लवकुशनगर/ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी-मेरा देश एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान के तहत *आज लवकुशनगर में शासकीय व प्राइवेट स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा आज एक विशाल श्रृंखला बनाकर तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई* इस विशाल तिरंगा यात्रा रैली में नगर के आला अधिकारी भी शामिल रहे *नगर के एसडीएम राकेश शुक्ला नगर व एसडीओपी नवीन दुबे शासकीय बालक हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य व कन्या उच्चतर माध्यमिक पाठशाला के सभी अध्यापक व अध्यापिका अन्य स्कूलों के अध्यापक व अध्यापिका इस विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल रहे* इस तिरंगा यात्रा में नगर के करीबन 3000 छात्र-छात्राएं शामिल होकर विशाल तिरंगा यात्रा का साक्षी बने *इस तिरंगा यात्रा में कई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे जिसमें नगर परिषद के सीएमओ महादेव अवस्थी सहित वहां के कर्मचारी अधिकारी सभी लोग अपने-अपने हाथों में तिरंगा यात्रा साथ लेकर चल रहे थे* *लवकुशनगर के एसडीओपी नवीन दुबे व लवकुश नगर थाना प्रभारी प्रशांत सेन व सी एम ओ महादेव अवस्थी इस तिरंगा यात्रा की साक्षी बनी सभी लोग अपने-अपने हाथों में तिरंगा यात्रा लेकर चल रहे थे* यह विशाल तिरंगा यात्रा बालक हायर सेकेंडरी स्कूल से लेकर पुरानी तहसील पुरानी तहसील से पुनः स्वामी विवेकानंद पार्क से मंडी रोड होते हुए लवकुश नगर थाने के सामने से पुनः बालक हाई सेकेंडरी स्कूल पहुंची जहां पर इस विशाल तिरंगा यात्रा के समापन किया गया इस विशाल तिरंगा यात्रा में नगर के बहुत से युवा नेता ,पार्षद आदि लोग लोग शामिल रहे

