0 सपाईयों ने मुलायम सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर किया याद
शुभ न्यूज महोबा। ऐतिहासिक बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर के समीप स्थित वृद्ध आश्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 मुलायम सिंह यादव की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। जयंती के मौके पर मुकुंद फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही वक्ताओं ने नेताजी के संघर्षो और देश के लिए किए गए कार्यो पर प्रकाश डालकर उन्हें याद किया। उधर पार्टी कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव के नेतृत्व में नेताजी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को शहर के वृद्ध आश्रम में मुलायम सिंह की 84वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी ‘धूमकेतु’ की तरह चमकने वाले समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव भले ही हमरे बीच न हो और सक्रिय राजनीति से दूर हो गए हों, लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं हुई। कहा कि मुलायम सिंह यादव का राजनैतिक जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा। उन्हें राजनीति विरासत में नहीं मिली थी बल्कि अपने संघर्ष के बल पर वह यहां तक पहुंचे थे। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख हरि सिंह वर्मा सहकारी क्रय विक्रय समिति महोबा के अध्यक्ष मुकेश विकास गुप्ता, गजेंद्र कुशवाहा, कुंभकरण यादव, अमित रुद्रा ,यश चौरसिया, बेनी माधव यादव, अर्पित यादव अंकित चौरसिया, अनिल सम्राट गंगा यादव ने नेताजी के चित्र में पुष्प अर्पित किए।
इसी प्रकार पूर्व रक्षामंत्री पद्मविभूषण मुलायम सिंह यादव की जयंती पार्टी कार्यालय में मनाई गई। इस मौके पर समाजवादी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि उनके बोये सैद्धांतिक बीजों और उनके रोपे हुए वैचारिक पौधों को और भी अधिक सकारात्मक वातावरण दें, जिससे समानता समता, सौहार्द और सबकी संवृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सके और विकास की दिशा सब भेदभाव मिटाते हुए, देश के अंतिम व्यक्ति से प्रथम व्यक्ति की ओर हो जाए। नेताजी ने ही हम सबको ये समझाया और सिखाया कि सच्चे लोकतंत्र की सच्ची दिशा नीचे से ऊपर की ओर होती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सकारात्मक राजनीति का बुनियादी सिद्धांत है, हम सब आज फिर से नेताजी के संकल्पों सिद्धांतों पर चलने व उनके लिए लड़ने का वचन उठाते हैं। इस सा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


