Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

गोष्ठी में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किया गया जागरूक


0 रोशन सिंह बदन सिंह महाविद्यालय में सशक्तिकरण पर गोष्ठी का हुआ आयोजन
फोटो एमएएचपी 04 परिचय- गोष्ठी में छात्राओं को संबोधित करती महिला उपनिरीक्षक।  
कार्यालय संवाददाता महोबा
अमृत विचार। कस्बा कबरई में संचालित रोशन सिंह बदन सिंह गायत्री महाविद्यालय में शनिवार मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिला उपनिरीक्षक एकता भदौरिया द्वारा छात्राओं की सहायता एवं सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया और योजनाओं का लाभ लिए जाने के लिए भी प्रेरित किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए महिला उपनिरीक्षक ने कहा कि छात्राओं को स्वावलंबी तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे है और वर्तमान समय में महिलाओं को जागरूक व सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू किए हुए है। महिला कांस्टेबिल खुशबू यादव ने छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। एसओ सूर्यभान सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की ज्यादा से ज्यादा जानकारी होनी चाहिए वे अपने सम्मान व सुरक्षा के लिए समय समय पर कानूनी मदद ले सकती हैं और महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए कानून हमेशा उनके साथ है और सरकार समाज को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ बनाने में लगी हुई है।  


गोष्ठी में सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 व 1930 आदि की भी जानकारी दी गई। महाविद्याल प्राचार्य डा0 ज्ञान सिंह, कल्याण सिंह, प्रतिभा पाठक, सबीना बानो, पूनम सिंह, सीबी सिंह, देवेंद्र सिंह आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी विश्वकर्मा ने किया। उपस्थित समस्त स्टॉफ ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया वह उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अपने सुझाव प्रदान किया। अंत में प्राचार्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी समाप्ति की घोषणा की गई।




- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad