Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

लुटेरी दुल्‍हन : दूल्हे को दूध पिलाकर हुई रफूचक्कर, ले गई 12 लाख के जेवरात

करीब 12 लाख के जेवरात लेकर दुल्हन भागने में हुई कामयाब

नौगांव। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुलवारा में एक दूल्हा लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया। हिंदु रीति-रिवाज से 13 दिसंबर को ही परिणय सूत्र में बांधकर जिस दुल्हन को दूल्हे राजा अपने घर लेकर आए थे वही रात में दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर लाखों के जेवरात लेकर चंपत हो गई। दूल्हे को जब होश आया तो उसने खुद को लुटा हुआ पाया। जानकारी के मुताबिक कुलवारा निवासी अशोक कुमार रावत के बेटे राजदीप का विवाह नैगुवां निवासी सुकन पाठक के माध्यम से चरखारी उत्तरप्रदेश की खुशी तिवारी के साथ तय हुआ था। गत 13 दिसंबर को कुलवारा के मंदिर से विवाह संपन्न हुआ। बीती रात दुल्हन ने राजदीप को दूध में नशीला पदार्थ खिलाकर पिला दिया जिससे वह अचेतन अवस्था में पहुंच गया। इसके बाद मौका पाकर खुशी लगभग 12 लाख की संपत्ति लेकर रफूचक्कर हो गई। इस संपत्ति में सोने-चांदी के जेवरात के अलाव दूल्हे का मोबाइल भी शामिल है। दूल्हे के पिता अशोक रावत का कहना है कि सुकन पाठक पुत्र जुगराज पाठक ने उनके बेटे का विवाह तय कराया था। दूल्हन चरखारी में अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहती है, ऐसी जानकारी उन्हें दी गई थी। चरखारी से ही लड़की को देखने की रस्म पूरी हुई और विवाह तय हो गया। ऐसा माना जा रहा है कि महिला अन्य लोगों के साथ मिलकर इस तरह का खेल, खेल रही है। पहले भी कई नौजवानों को शिकार बनाया गया होगा। पूरा परिवार गहरी नींद में सोता रहा और मौका पाकर दुल्हन के भेष में आई लुटेरी महिला संपत्ति लूटकर ले गई। पुलिस में मामले की शिकायत की गई है।

- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad