Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

बैठक में समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए संगठित होने का किया आहवान


 शिशु शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल में नामदेव समाज सेवा समिति का कार्यक्रम संपन्न

शुभ न्यूज महोबा। शिशु शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल में संत नामदेव समाज सेवा समिति के तत्वाधान और संरक्षक रमाशंकर नामदेव की अध्यक्षता में नामदेव समाज द्वारा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने अपना परिचय देते हुए समाज के उत्थान के लिए अपने अपने विचार प्रकट किए साथ ही युवा पीढ़ी को संत नामदेव के जीवन से रूबरू कराकर उनके विचारो को अपनाते हुए जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
नामदेव समाज समागम कार्यक्रम शुभारंभ संत नामदेव की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोगो ने सबसे पहले अपना अपना परिचय दिया  और इसके बाद समाज के उत्थान को लेकर बारी बारी से अपने विचारों को समाज के लोगों के सामने प्रस्तुत किया। नामदेव समाज महोबा के अध्यक्ष मनीष कुमार नामदेव ने बताया कि समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए हमे संगठित होकर रहना होगा, क्योकि जब तक संगठित नही होंगे तब तक एकता नहीं होगी। इसिलए हमे संगठित होकर ही कार्य करना है और समाज को मजबूती प्रदान करना है। डा0 आशाराम नामदेव द्वारा संत नामदेव के जीवन पर प्रकाश डाला और नई युवा पीढ़ी को उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में कबरई के सभी समाज के लोगों को संगठित करने के लिए एक नई टीम का गठन भी किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
कार्यक्रम में सुदर्शन नामदेव नामदेव समाज के जिला महामंत्री नितिन नामदेव, जिला सह मंत्री रामकिशोर नामदेव, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप नामदेव, दिनेश नामदेव, रामऔतार नामदेव, संत कुमार नामदेव, हिमांशु नामदेव हेमंत नामदेव महिला मोर्चा की अध्यक्ष कीर्ति नामदेव, अंजना नामदेव, कबरई से जिला मीडिया प्रभारी शेखर नामदेव, उमेश नामदेव, मयंक नामदेव की डा0 अशोक कुमार नामदेव, तेजीलाल नामदेव, विजय नामदेव, नामदेव समाज के लगभग एक सैकड़ा से अधिक लोग उपस्थित रहे।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad