Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन



0 यूपीए शासनकाल दौरान देश में विकास की बयार बहाई थी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने

शुभ न्यूज महोबा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष के आवास पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। कांग्रेसियों ने केट काटकर उनकी दीर्घयु की कामना की और एक दूसरे का मुह मीठा कराकर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर खुशी जाहिर की। इस मौके पर कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी के कार्यकाल पर प्रकाश डाला गया।
सोमवार को ग्राम बम्हौरी खुर्द में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष तुलसीदास के आवास पर कांग्रेसियों कांग्रेसियों के सहायोग से पूर्व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी की फोटो रखी और उसके समक्ष हैप्पी बर्थड बोलते हुए केक काटा। केक काटने के बाद सभी लोगों में वितरित कर जन्मदिन की खुशी मनाई गई साथ ही आतिशबाजी भी की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राज के निर्देश पर कांग्रेसियों ने धूमधाम के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी महिला सशक्तिकरण, तपस्या, बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं। यूपीए शासनकाल दौरान देश में विकास की बयार बही और मनरेगा, किसानों का कर्ज माफी आदि कार्य किए गए। कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के योगदान व समर्पित जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामकिशुन मिश्रा, मुखिया नंदराम, जीमल खान, चंद्रशेखर राजपूत, खेमचंद्र पांचाल, अख्तर अली, गोकुल अहिरवार अच्छेलाल अनुरागी, तीराबाबू राजपूत सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad