पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला की हालत गंभीरछतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मऊसहानियां निवासी विवाहित महिला के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है। पीडि़त महिला द्वारा नौगांव थाना में शिकायत की गई, जिस पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने विवेचना शुरु की है। वहीं महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार जारी है।मऊसहानियां निवासी पीडि़ता के पति ने बताया कि गत 2 दिसंबर को वह किसी काम से हरपालपुर गया था, घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। देर रात जब वह वापिस लौटा तो पत्नी घर में नहीं मिली। उसने आसपास की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सुबह से जब पत्नी घर आई जब उसके द्वारा बताया गया कि रात को उसके परिचित का शक्तिमान राजपूत एक अन्य व्यक्ति के साथ घर पर आया और उसने बातों-बातों में उसे खिला दिया जिससे वह सुध-बुध भूल गई। इसके बाद दोनों उसे उठाकर ले गए और रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़त महिला की शिकायत पर नौगांव थाना में आरोपी शक्तिमान राजपूत सहित एक अन्य के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64, 70(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। चूंकि महिला की हालत गंभीर है, जिसके चलते जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
नौगांव थाना क्षेत्र में विवाहित महिला से गैंग रेप
December 07, 2024
Tags

