0 बूथ संख्या 119 में भाजपाईयों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती
शुभ न्यूज महोबा। बूथ संख्या 119 में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बुधवार को 100वीं जयंती को भाजपाईयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर पूर्व सांसदों सहित अन्य भाजपाईयों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पा अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों और उपलब्धी पर विस्तार से जानकारी दी।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि स्व0 वाजपेयी जी एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता, प्रखर राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यकर्ता कवि और बहुआयामी व्यक्तितत्व वाले व्यक्ति थे। उन्होंने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय जनतांतित्र गठबंधन की नई गठबंधन सरकार के प्रमुख के रुप में भारत के प्रधामंत्री पद का पद ग्रहण किया और वह बहुत कम समय के लिए प्रधानमंत्री बने थे। बताया कि स्व0 अट बिहारी वाजपेयी में कई खूबियां थी और वे अपनी पार्टी का नेता हो या अन्य विरोधी पार्टी का सबको साथ लेकर चलने की खूबी अन्य नेताओं से अलग बनाती थी।
पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 25 दिसम्बर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक शिक्षक परिवार के घर पर हुआ था और उन्हें काव्य लिखने की कला विरासत में मिली थी। उन्होंने अपना करियर पत्रकार के रुप में शुरू किया था और राष्ट्रधर्म, पांचजन्म ओर वीर अर्जुन का संपादन किया था। बताया कि वाजपेयी जी ने छात्र जीवन दौरान पहली बार राजनीति में तब आए जब उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया और 1951 में भारतीय जन संघ में शामिल होने के बाद उन्होने पत्रकारिता छोड़ दी थी। स्व0 वाजपेयी को भारत के प्रति निस्वार्थ समर्पण और समाज की सेवा के लिए भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्यविभूषण दिया गया। इस मौके पर बूथ संख्या 119 के अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल अग्रवाल, संदीप शुक्ला, रमेश यादव, आशीष अवस्थी, नीरज रावत, जागेश्वर चौरसिया सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अटल बिहारी वाजपेयी कई खूबियों वाले प्रखर राजनीतिज्ञ थे : पूर्व सांसद
December 25, 2024
Tags

