शुभ न्यूज महोबा। साईं कालेज ऑफ एजुकेशन महोबा में शनिवार को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर साईं कालेज और नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में कालेज महिलाओं की भूमिका पर भाषण व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ प्रतिभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में आरती और रंगोली प्रतियोगिता में निदा खान ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं द्वारा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर साईं कालेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक शुभम कुमार, नवल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक रियंका, कालेज प्रबंधक संजय कुमार साहू, प्राचार्य डा0 एलसी अनुरागी व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा से सभी लोगों का मन मोह लिया। अतिथियों द्वारा छात्राओं की बनाई गई रंगाली का अवलोक किया गया साथ ही महिलाओं पर लिखे गए भाषण को पढ़कर परिणाम घोषित किया। भाषण प्रतियोगिता में आरती ने पहला, स्नेहा ने दूसरा तथा ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निदा खान, द्वितीय हेमंत प्रजापति तथा तृतीय स्थान खुशबू ने प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि व प्राचार्य द्वारा पुरूस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
जूड़ो कराटे एक्सपर्ट प्रियांशी आार् ने सभी विद्यार्थियों को कराटे स्किल बताकर आत्म रक्षा के गुर सिखाए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भौतिकता की होड़ लगी हुई है और नैतिकता का पतन हो रहा है। उन्होंने काव्य पंक्तियों के माध्यम से प्रशिक्षुओं को सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ने संगठन से जुड़े अनेक कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी बीके साहू, राकेश तिवारी, साईं विधि महाविद्यालय के प्राचार्य शिवनारायण, डा0 रविंद्र कुमार, मैराज खान, आदर्श कुमार, प्रदीप सिंह, आशीष चौरसिया, मारुतिनंदन, भावना साहू, नीता मिश्रा, रोमाना ख, पूनम, अंजना श्रोतीय सहित तमाम शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचानल प्रवीण वाजपेयी द्वारा किया गया।
इंसेट
पढ़े विश्वविद्यालय बढ़े विश्वविद्यालय कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
महोबा। बुंदेलखंड विश्व विद्यालय के निर्देशानुसार पढ़े विश्व विद्यालय बढ़े विश्व विद्यालय का साईं कालेज में सफल आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डा0 एलसी अनुरागी ने कहा कि ऋग्वेद के अम्यक ऋषि की पुत्री कहती है कि नारी ब्राम्हा विष्णु महेश का पालन भी करती है। प्राचीन काल से लेकर वर्तमान तक समाज के विकास में जो नारियो का योगदान है उसे शब्दो में अभिव्यक्त नहीं किया जाता। कहा कि आज नारियां डाक्टर, मास्टर, कलेक्टर व जज आदि बड़े पदो पर रहकर राष्ट्र के विकास में योगदान दे रही हैं।

