Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

जल संचार परियोजनाएं जल स्तर को बनाए रखने में करती हैं मदद

शुभ न्यूज जैतपुर महोबा। पंचायत सचिवालय अजनर में भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं परती भूमि विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भूमि संरक्षण इकाई कुलपहाड़ की देखरेख में शनिवार को वाटरशेड विकास गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में जल संरक्षण पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया साथ ही जल जंगल और जमीन संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
वाटरशेड विकास यात्रा गोष्ठी की शुरुआत कलश यात्रा रैली से हुई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और    प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद, राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक रामसेवक चौरसिया ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि वृक्ष एक प्राकृतिक मशीन की तरह कार्य करता है, जो जल और वायु दोनों की शुद्धता बनाए रखने में सहायक है साथ ही उन्होंने जल संचयन और उसके दीर्घकालिक लाभों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।


गोष्ठी में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक बिहारीलाल महान ने जल संरक्षण एवं भूमि संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि चेकडैम, बंधी, जल संचार परियोजनाएं और बांधों के निर्माण से जल स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है। इसी कार्यक्रम मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं और बेटियों को महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी और प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में संदीप सिंह, गोविंद सिंह, राजकिशोर, उपेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, सरमन वर्मा, इंद्रेश राजपूत, शिवाकांत रघुवंशी, जगजीत सिंह, राम सिंह, ग्राम प्रधान नन्हे राम, जितेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad