Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

सेवा का काम करके भाजपा ने तीन बार बनाई सरकार : जिलाध्यक्ष ---------------------- 0 भाजपा जिला कार्यालय में बनाया गया पार्टी का 46वां स्थापना दिवस



शुभ न्यूज महोबा। भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को पार्टी के 46वें स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी का ध्वजारोहण किया। सभी भाजपाईयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर भाजपाईयों पार्टी की उपलब्धियों का बखान करते हुए भरतीय राजनीति में पार्टी की बढ़ती ताकत और सफलता पर भी विचार व्यक्त किए गए।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी का 46 वा स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी ने पार्टी का ध्वजारोहण कर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौक पर जिलाध्यक्ष ने कहा जनसंघ से 46वें स्थापना दिवस तक भाजपा ने केवल सेवा का काम किया इसलिए आज केंद्र में तीसरी बार की सरकार एवं 21 प्रदेशों में भाजपा एवं भाजपा की सहयोगियों की सरकार है। कहा कि पार्टी सदैव जन सेवा कर रही है और करती रहेगी। 


जिलाध्यक्ष ने कहा कि 1951 में गठित जैन संघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है यह संसद, विधानसभा में प्रतिनिधित्व के मामले में और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया की सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। विचारधारा के स्तर पर भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ हमारे वैचारिक और संगठनात्मक संबंध है। 3 करोड़ प्राथमिक सदस्य उत्तर प्रदेश में बने 250000 लोग पार्टी के सक्रिय सदस्य बने। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।




- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad