शुभ
न्यज महोबा। यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात
पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को
जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग दौरान यातायात नियमों का
उल्लघंन करने वाले वाहनों का चालान किया गया। अभियान के तह जिले के विभिन्न
स्कलों के छात्रों ने ‘ट्रैफिक वार्डन’ की भूमिका निभाई।
शुक्रवार को
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में यातायात प्रभारी के नेतृत्व में
जनपदीय यातायात पुलिस टीम द्वारा जिले में यातायात नियमों के प्रति जनता को
जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान विभिन्न प्रमुख चौराहों,
तिराहों एवं महत्वपूर्ण मार्गों पर आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा एवं
यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने के लिए विशेष वाहन चेकिंग
अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे
गंभीर उल्लंघनों की सघन चेकिंग की गई साथ ही बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट
वाहन चालकों का चालान किया गया।
इस मौके पर यातायात प्रभारीद्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। नशे में वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) के मामलों की गंभीरता को देखते हुए ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग की गई और संबंधित चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई इसके अलावा वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया और यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। इस अभियान की विशेष बात यह रही कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने ‘ट्रैफिक वार्डन’ की भूमिका निभाई। उन्होंने चौराहों तिराहों पर खड़े होकर यातायात को नियंत्रित करने में सहयोग किया और लोगों को यातायात नियमों का पालन किये जाने के लिए प्रेरित किया। इस पहल ने न केवल बच्चों को ट्रैफिक के प्रति जागरूक किया, बल्कि आम जनमानस में भी सकारात्मक संदेश पहुंचाया है।


