Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

धूमधाम और जय श्रीराम के जयकारों के साथ निकाली गई शोभायात्रा ------- 0 शोभा यात्रा में शामिल लोगों का जगह जगह किया गया स्वागत




शुभ न्यूज जैतपुर महोबा । जिले में रविवार को रामनवमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा डीजों और बैंडबाजों साथ निकाली धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। धूप और गर्मी के बाद भी भक्त पैदल शोभा यात्रा में कई किमी0 तक चलते रहे, महिलाओं ने भी शोभा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा बुलंद आवाज के साथ  जय श्रीराम के नारे लगाए जाने से वातावरण भक्तिमय हो गया। भारी संख्या में चल रहे डीजों में बज रहे भक्ति गीतों की आवाज सारे शहर में गूंजती रही। युवा हाथों में भगवा ध्वज, माथे पर भगवा पट्टी बांधे हुए जय श्रीराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान युवा, बच्चे और बूढ़ों के साथ महिलाएं भी बिना थके आगे बढ़ते जा रहे थे।
शहर की नवीन गल्ला मंडी स्थित मंदिर से आरती के बाद शोभा यात्रा की शुरूआत हुई। शोभा यात्रा दौरान देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई। शोभा यात्रा का स्वागत जिला उद्योग व्यापार मंडल सहित तमाम समाजिक संस्थाओं के लोगों ने मार्ग में पंडाल लगाकर पानी, शर्बत, पेठा, फल हला, पूडी सब्जी आदि वितरित किया, वहीं आल्हा चौक में अशोक कुमार शिवहरे ने पंडाल लगाकर भक्तों को फल व मिठाई वितरित किया। शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। शोभा यात्रा में सजाई गई देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। 


शोभा यात्रा परमानंद चौराहा, रोडवेज तिराहा, आल्हा चौक, ऊदल चौक, सुभाष चौक, राठ चुंगी, मैन बाजार, तहसील चौराहा, पुराना प्राइवेट बस स्टाप से होते हुए डाकबंगला मैदान पहुंची जहां पर आरती के साथ शोभा यात्रा का समापन किया गया। आरती दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। शोभा यात्रा दौरान लोगों का हुजूम अलग अलग मार्गों से निकलकर शोभा यात्रा में जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए शामिल हो गए, जिससे शोभा यात्रा में अपार भीड़ जुट गई। शोभा यात्रा दौरान लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए चल रहे थे।
इंसेट
शोभायात्रा में भारी पुलिस बल रहा तैनात
महोबा। शोभा यात्रा के दौरान जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस के आगे पीछे और जुलूस के साथ भी पुलिस बल चलता रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी नवीन गल्ला मंडी से जुलूस के साथ पैदल चल रहे थे, साथ ही पुलिस कर्मचारियों को भी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, जिससे पुलिस कर्मचारी खासा चौकन्ना रहे। शोभा यात्रा मार्ग में जगह जगह व्यापार मंडल, समाज सेवियों सहित विभिन्न समुदाय के लोगों द्वारा पीने का पानी तो कहीं शर्बत तो कही बूंदी, मीठा व फल का इंतजाम किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मचारी वर्दी और सादा कपड़ों में भी चलकर शरारती तत्वों पर नजर रख रहे थे।
इंसेट



 


शुभ न्यूज जैतपुर महोबा । प्रभु श्री राम को समर्पित रामनवमी का ऐतिहासिक पावन पर्व बहुत ही सादगी के साथ जैतपुर बेलाताल कस्बा में मनाया गया। रामनवमी पर्व पर सैकड़ो की संख्या में सनातन धर्मीयो के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई, जिसकी जगह जगह पुष्प वर्षा कर राम भक्तों ने स्वागत किया। नगर के लगभग सभी मंदिरों में रामजन्म उत्सव को लेकर के काफी उत्साह देखा गया। अखंड रामायण सुंदरकांड जैसे धार्मिक आयोजन आयोजित किए गए।


शोभायात्रा की शुरुआत रविवार को दोपहर एक बजे से हुई सर्वप्रथम राम दरबार की मुख्य आरती श्री आदर्श रामलीला संस्कृत मंच से शुभारंभ हुई। झंडा बाजार स्थित रामलीला मंच पर राम लक्ष्मण सीता एवं हनुमान जी की झांकी विराजमान हुई, जहां पर सैकड़ों लोगों ने आरती कर भगवान श्रीराम की जय कारे लगाए। श्री आदर्श रामलीला मंच के अध्यक्ष इंद्रपाल रिछारियों ने कहा कि प्रभु श्री राम भारत की आस्था व आत्मा है श्री राम मंच के द्वारा निकाली गई। शोभायात्रा रघुनाथ धाम मंदिर पहुंची जहां के महंत मुख्य पुजारी सुशील कुमार अरजरिया द्वारा आरती उतार करके भविष्य यात्रा की शुरुआत की गई। शोभायात्रा डेवडीपुरा, गल्ला मंडी होते हुए मुख्य बाजार चमन चौराहा बजरिया जमींदारी खंदिया एवं घुसयाना में शारदा मैया के मंदिर से फिर जुलूस वापस देर शाम रघुनाथ धाम परिसर मंदिर पहुंचकर समापन किया गया। वहीं श्रीराम की झांकी भी श्री आदर्श रामलीला संस्कृति मंच पहुंची जहां पर रामलीला कमेटी के राम लक्ष्मण सीता एवं हनुमान बने कलाकारों की आरती उतारी। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष चौधरी प्रबंध सेठ चौधरी मैथलीशरण अग्रवाल महेंद्र नायक, बड्डे महराज रामनवमी समिति के कोषाध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता रामनवमी मोहित रावत उर्फ बिट्टू रावत छोटू रावत मुकेश अग्रवाल सौरभ भार्गव कैप्टन माहुर सतीश राजपूत बिक्की शिवहरे सुनील अग्रवाल सुरेंद्र तिवारी राजेद सिंह परमार मौजूद रहे।









- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad