Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा का किया माल्यार्पण, 135वीं जयंती पर संविधान प्रस्तावना की ली शपथ, जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत रही उपस्थित


 टीकमगढ़। आज स्थानीय अंबेडकर चौराहे पर बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि बाबासाहेब अंबेडकर की 135 वीं  जयंती पर अंबेडकर चौराहे पर स्थित प्रतिमा स्थल पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, संविधान प्रस्तावना पढ़कर सभी कार्यकर्ता ने शपथ ली। जयंती पूर्व की संध्या पर प्रतिमा स्थल पर दीपोत्सव व सफाई कार्यक्रम भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रखा गया। वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया।भाजपा संगठन ने जिले के सभी 808 बूथों पर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने बूथ नं 61 पर अरुण व अंकित अहिरवार के घर अंबेडकर जी के कार्यक्रम में व बूथ नं 55 पर विक्रम व ब्रजेश बाल्मीक के धर चाय पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुई। अंबेडकर चौराहे पर हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, भाजपा महामंत्री पूरन लोधी, जिला उपाध्यक्ष रोहित खटीक, अभिषेक खरे रानू, अंकित तोमर, रीतेश भदौरा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी, गोपाल सिंह राय, जिला मंत्री जन्मेजय तिवारी, विकास यादव ,सुशीला राजपूत, पूनम

अग्रवाल,विभा श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, रिंकी भदौरा,इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, रविंद्र श्रीवास्तव, जनपद उपाध्यक्ष ललित अहिरवार,रोहित वैसाखिया, पंकज प्रजापति, डॉ सुमित उपाध्याय, चंद्रभान प्रजापति, प्रवीण चौधरी, अरविंद खटीक,शुभम व्यास,रवीकांत समेले, हिमांशु तिवारी, चीकू यादव, गोकुल प्रजापति,शिवचरण उटमालिया, अभिषेक सोनी, अवधेश तिवारी,हनी जैन आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सभी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाते हुए बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों व आदर्शों को अपनाने एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को सदैव स्मरण रखते हुए हमें संविधान की परिभाषा को सामाजिक स्तर पर मजबूत करने की बात कही।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad