Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

कुलपहाड़ सि्ंप्रकलर सिंचाई परियोजना का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण



0 सात ग्रामों की 2700 हे0 भूमि के 1100 किसानों को मिलेगा परियोजना का लाभ 
शुभ न्यूज महोबा। फसल सिंचाई की आधुनिक पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के कुलपहाड़ में स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना स्थापित किया गया है। इस परियोजना से 07 ग्रामों की 2700 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि में संचालित की जा रही है। क्षेत्र के 1100 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इस सिस्टम से एक तरह की फसल पैदा करने का क्षेत्र के साथ ही विपणन और निर्यात का केंद्र भी हो सकेगा। कृषि क्षेत्र में जल संरक्षण एवं वैज्ञानिक सिंचाई तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रणाली किसानों को न्यूनतम जल खपत में अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने में सहायता करेगी। उक्त बात प्रदेश के उद्यान कृषि विपणन कषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को कुलपहाड़ स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण दौरान कहीं।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस पद्धति को अन्य क्षेत्रों में भी अपनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। इस परियोजना से किसानों को सिंचाई की लागत में कमी आएगी और वे अधिक टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि स्प्रिंकलर सिंचाई के प्रयोग से जल की बचत होगी साथ ही किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली फसल प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह परियोजना प्रणाली सामुदायिक खेती एवं क्लस्टर निर्माण में सहायक सिद्ध होगी साथ ही विपणन एवं निर्यात का केंद्र भी हो सकेगा। सरकार इस प्रकार की योजनाओं को अन्य जिलों में भी लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि प्रदेश के सभी किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिल सके। 


राज्यमंत्री ने जीरो पावर्टी के महत्व पर जोर देते हुए प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने उद्यान विभाग द्वारा राजकीय बहुउद्देशीय औद्यानिक इकाई महोबा के सूद्रढ़ीकरण का लोकार्पण किया तथा कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने विभाग की उपलब्धियों की सराहना करते हुए किसानों को आधुनिक तकनीकों से जुड़ने का आह्वान किया। निरीक्षण दौरान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, मंडलायुक्त अजीत कुमार, डीआईजी राजेश एस, विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ अनुराग प्रसाद, नगर पंचायत अध्यक्ष कुलपहाड़ वैभव अरजरिया आदि सहित सम्बंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad