Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

सुदीप यादव को बनाया गया समावादी लोहिया वाहिनी पार्टी का विधानसभा अध्यक्ष



महोबा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष समावादी लोहिया वाहिनी डा0 रामकरन निर्मल की संस्तुति से सुदीप यादव को विधानसभा चरखारी 231 का अध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र में खासी उत्साह दिखाई दे रहा है। सोमवार को पार्टी के पदाधिकारी, सदस्यों व सहायोगियों द्वारा सुदीप यादव को महत्वपूर्ण पद दिए जाने पर बधाई देने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
उक्त जानकारी देते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी महोबा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष की सुस्तुति पर पनवाड़ी निवासी सुदीप यादव को विकासखंड चरखारी का विधानसभा अध्यक्ष पद का भार सौंपा गया है। नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने व संगठनको और अधिक बल देने और गतिशीलता प्रदान करने का कार्य करेंगे और अपने पद की गरिमा को देखते हुए पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।




- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad