पति ने कहा- बदसूरत बताकर दे रही जान से मारने की धमकीछतरपुर। शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर पढ़-लिखकर साथ छोडऩे और बदसूरत बताकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्राम भगवंतपुरा निवासी विनोद अहिरवार ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में गोमती अहिरवार से हुई थी, जो उस समय 12वीं तक पढ़ी थी। विनोद ने कड़ी मेहनत कर अपनी पत्नी को आगे पढ़ाया-लिखाया, लेकिन अब गोमती पढ़-लिख जाने के बाद उसके साथ नहीं रहना चाहती। गोमती का कहना है कि विनोद सुंदर नहीं हैं, इसलिए वह उसके साथ नहीं रहेगी। विनोद ने बताया कि काफी समय से वह मायके में रह रही है और ससुराल वापिस आने को तैयार नहीं है। विनोद ने यह भी आरोप लगाया है कि गोमती उसे बदसूरत बताते हुए जान से मारने की धमकी भी दे रही है। विनोद ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की मांग की है।
पत्नी ने पढ़-लिखकर बदसूरत बताकर छोड़ा पति
July 22, 2025
Tags

