टीकमगढ़। 19 जुलाई 2025 टीकमगढ़ जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देष्य से जिला मुख्यालय स्थित महेन्द्र सागर तालाब पर आज वॉटर स्पोट्र्स एक्टिविटी का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय तथा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई की उपस्थित में विधि-विधान से पूजन कर वोट क्लब का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वोटिंग का आनंद लिया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह, नगर पालिका टीकमगढ़ अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलिक, श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक टीकमगढ़ केके श्रीवास्तव, राकेश गिरी, विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई सहित संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे।
महेन्द्र सागर तालाब में वॉटर स्पोट्र्स एक्टिविटी के तहत स्लो बोट राइड, स्पीड बोट राइड, जेट्स्को राइड, बनाना राइड और सोफा राइड जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यात्रियों के लिए 12 सीटर और 8 सीटर बोट की व्यवस्था की गई है। साथ ही वॉटर बाइक का भी आनंद लिया जा सकेगा।



