Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

स्वतंत्रता दिवस पर जैविक किसानों का सम्मान 19 अगस्त को जतारा में निकलेगी जैविक जागरण रैली


टीकमगढ़। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि एवं जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के जैविक किसानों के घर जाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान किसानों ने अपने कच्चे मकान और समस्याओं को भी साझा किया।

जैविक खेती को बढ़ावा देने की पहल

भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ लगातार जैविक और प्राकृतिक खेती को लेकर अभियान चला रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्तर पर भी इस विषय को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में किसानों को उनके उत्पाद की बिक्री हेतु जैविक खाद बाजार की शुरुआत कराई गई है।

खेतों का निरीक्षण और किसानों का उत्साहवर्धन

संघ के पदाधिकारियों ने किसानों के खेतों पर जाकर उनकी जैविक खेती देखी, उन्हें प्रोत्साहित किया और घर-घर जाकर किसानों को सम्मानित भी किया।


जैविक जागरण रैली

जिला टीकमगढ़ और दिगौड़ा नगर में पहले ही जागरूकता रैलियां आयोजित की जा चुकी हैं। अब आगामी 19 अगस्त 2025, मंगलवार को दोपहर 12 बजे मानस मंच से तहसील जतारा नगर में जैविक जागरण रैली निकाली जाएगी।

इस रैली का उद्देश्य किसानों व आम नागरिकों को जैविक खेती की ओर प्रेरित करना तथा रासायनिक खाद से होने वाले नुकसान जैसे कैंसर, हृदय रोग, शुगर, अर्थराइटिस आदि रोगों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही गौमाता संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।

किसानों के हित में ज्ञापन

भारतीय किसान संघ अतिवृष्टि से हुए नुकसान के मद्देनज़र किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने हेतु प्रधानमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन माननीय एसडीएम महोदय को सौंपेगा। संघ की मांग है कि किसान हितैषी सरकारें उन्हें इस विपत्ति से उबरने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करें।




- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad